बांदा, दिसम्बर 8 -- बांदा। क्षय रोग से पीड़ित युवती की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के मायके वालो ने पति पर सही से इलाज न करवाने और जहर का इंजेक्शन लगवाने का आरोप लगाया है। शहर के कालका चौराहा मोहल्ला निवासी 32वर्षीय भूरी पत्नी जालिम क्षय रोग से पीड़ित थी। उसका एक साल से नौगांव और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। दो दिन पहले उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। घरवालो ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रविवार की रात अस्पताल में भूरी की मौत हो गई। शव देखते ही घरवालो ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। पति ने मामले की जानकारी डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद प...