रामगढ़, दिसम्बर 10 -- केदला, निज प्रतिनिधि। बसंतपुर निवासी आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य किशुन महतो का पिछले दिनों हार्ट अटैक आ गया था। जिनका इलाज रिम्स में हुआ। अस्पताल से लौटने के बाद उनका हाल जानने बीती रात पार्टी सुप्रिमो सुदेश महतो, मांडू विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय सचिव हेमलाल महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, प्रदेश प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, जिला सचिव लालचंद महतो, प्रखंड अध्यक्ष नरेश महतो उनके आवास पर पहुंचे। लोगों ने किशुन महतो और उनकी पत्नी को गुलदस्ता भेंट कर जल्द स्वस्थ होने का शुभकामनाएं दिया। मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी के सभी लोग आपके परिवार के हिस्सा हैं। जब भी आपको हमारी आवश्यकता हो बेहिचक हमारी मदत ले सकते हैं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मदन महतो, बासुदेव महतो, सो...