कानपुर, फरवरी 8 -- कानपुर। बर्रा में बीमारी से परेशान वृद्धा ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की। बर्रा-6 निवासी 75 वर्षीय विनय लता कटियार के परिवार में दो बेटे आलोक और अजीत हैं। परिजन ने बताया कि बीते तीन साल से वह पेट की बीमारी से परेशान चल रही थी। जिस कारण वह मानसिक तनाव में चल रही थी। शनिवार को उनके दोनों बेटे काम पर गए थे। जबकि, बहू काम से बाहर गई थी। जब बेटा अजीत रात को घर लौटा तो मां का शव लटका मिला। बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि बीमारी से परेशान वृद्धा ने आत्महत्या की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...