गोरखपुर, मई 11 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता गोरखपुर चिड़ियाघर में एक माह से बीमार चल रहे बब्बर शेर पटौदी को शनिवार की रात कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया। अब वहीं पर उसका इलाज होगा। हालांकि, उसे भेजने के बाद अब तक यह तय नहीं हुआ है कि कानपुर चिड़ियाघर से कोई जानवर आएगा या नहीं। यह फैसला प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना के निर्देश के बाद लिया गया है। मंत्री नौ मई को चिड़ियाघर में एक सप्ताह के अंदर तीन जानवरों की मौत के बाद अचानक निरीक्षण करने पहुंचे थे। चिड़ियाघर के मुताबिक, बब्बर शेर की औसत उम्र 15 से 16 वर्ष होती है। पटौदी करीब 15 वर्ष का हो गया है। ऐसे में उम्र के साथ उसकी खुराक कम हो गई है। इस बीच जांच में पैक्रियांस में संक्रमण भी मिला है। करीब एक माह से उसका इलाज चल रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.