रामपुर, फरवरी 8 -- बिलासपुर। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रमोद कुमार जौहरी का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद कुमार जौहरी को राजनीति विरासत में मिली थी। उनके पिता स्थानीय विधानसभा से विधायक और रह चुके थे। प्रमोद जौहरी ने खुद पालिका चेयरमैन के रूप में तीन बार नगर की कमान संभाली। राजनीति में उनके परिवार का प्रभाव इस कदर था कि उनकी पत्नी भी एक बार नगर पालिका की चेयरमैन निर्वाचित हुई थीं। प्रमोद कुमार जौहरी के निधन पर विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्हें एक मिलनसार और सुलझे हुए राजनेता के रूप में याद किया जा रहा है। उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों का तांता लगा रहा। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.