बदायूं, मई 11 -- बीमारी के चलते अचानक तबीयत बिगड़ने से गाजियाबाद जिले के रहने वाले हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद हेड कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम हाउस पर ही गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया। इस दौरान सीओ लाइन डॉ. देवेंद्र सिंह के साथ तमाम पुलिसकर्मियों ने पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र औरंगाबाद रिस्तल के रहने वाले हेड कांस्टेबल पंकज कुमार (40) पुत्र विजयपाल सिंह की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। तब उनके साथ के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। पंकज के साथियों ने बताया कि पंकज को पहले से बीमार थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पंकज की बीमारी से मौत होना पाया गया है। हेड कांस्टेबल पंकज की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.