हाजीपुर, जुलाई 15 -- महुआ। प्रखंड की जलालपुर गंगटी पंचायत के वार्ड संख्या 10 के वार्ड सदस्य जगदीश पासवान का निधन रविवार की शाम हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि वार्ड सदस्य जगदीश पासवान का पार्थिव शरीर पंचायत भवन पर लाया गया। जहां उन्हें अंतिम सम्मान देकर शवयात्रा निकाली गई। किसानों ने शुरू की धान की रोपनी महुआ। पुनर्वसु नक्षत्र की बारिश होने के बाद यहां किसानों ने सोमवार को धान की रोपनी शुरू की। रविवार की शाम हुई झमाझम बारिश को किसानों ने खेतों में मेड़ बनाकर कैद कर रखा था। सोमवार को खेत का कदवा कर रोपनी शुरू की। किसानों ने बताया कि बिचड़े तैयार हैं। उसकी रोपनी की जा रही है। अभी बारिश कम हुई है। जिसके कारण रोपनी में किसान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.