बुलंदशहर, जनवरी 29 -- बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल के होनहार छात्र तनिश भाटी ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ब्लैक बेल्ट सीनियर वर्ग (अंडर-80 किलोग्राम) में तनिश ने राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक अपने नाम किया।यह राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से 47 टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच तनिश भाटी ने कई प्रतिभागियों को पछाड़ कांस्य पदक हासिल किया। डायरेक्टर राम चोपड़ा ने छात्र की उपलब्धि पर कहा कि विद्यालय का उद्देश्य छात्रों की छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें निखारना है। वहीं एकेडमिक डायरेक्टर विभा चोपड़ा एवं प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह ने तनिश को इस उपलब्धि के ...