फतेहपुर, दिसम्बर 11 -- फतेहपुर। राधानगर थाना के बीबीपुर गांव में मामूली कहासुनी में मारपीट हो गई। भागूपुर थाना हुसैनगंज निवासी नरसिंह ने बताया कि उसके पिता फूल सिंह बीबीपुर में अपनी बेटी पिंकी देवी के यहां आए थे। वहीं पिंकी देवी और अनिल कुमार के बीच कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। अनिल गाली-गलौज करने लगा। मंगलवार सुबह फिर से विवाद बढ़ने पर फूल सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे। तभी अनिल कुमार के साथ मोहित व शोभित ने मिलकर फूल सिंह को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी विनोद मौर्या ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...