औरैया, फरवरी 4 -- कुदरकोट, संवाददाता। एरवाकटरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बीबीपुर में बने अस्थायी गोवंश पशु आश्रय स्थल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। गोशाला परिसर में तीन गोवंश मृत अवस्था में पड़े मिले, जबकि दो की हालत नाजुक बताई गई। मृत गोवंशों में किसी की आंख गायब थी तो किसी के पिछले हिस्से पर नोचने के निशान और खून बहता मिला। आप के अपने आखबार हिंदुस्तान की टीम ने मौके पर पड़ताल के बाद मामले की सूचना जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी को दी गई। सूचना पर राजस्व टीम और उपजिलाधिकारी ने गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला परिसर में गंदगी, अव्यवस्था और ठंड से बचाव के अपर्याप्त इंतजाम पाए गए। गौशाला के आसपास और भीतर भरे गंदे पानी को लेकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और तत्काल जलनिकासी व मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के ...