बुलंदशहर, अप्रैल 12 -- बीबीनगर। हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर नगर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजापाठ का आयोजन किया गया। मंदिरों में अनुष्ठानों के साथ साथ प्रसादी का भी वितरण किया गया। नगर के मुख्य मार्गो से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं व बच्चों ने भी हिस्सा लिया। स्याना मार्ग स्थित बालाजी मंदिर पर भक्तों ने विशेष अनुष्ठान कर हनुमान जी को चोला भेंट किया। बाजार वाले बड़े शिव मंदिर, देवी मंदिर व सती वाले मंदिर पर अनेकों भक्तों ने पूजा अर्चना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...