लखनऊ, जनवरी 8 -- बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) स्थापना दिवस की स्मृति में 10 से 12 जनवरी तक तीन दिवसीय विश्वविद्यालय दिवस समारोह का आयोजन करेगा। यह आयोजन शैक्षणिक उत्कृष्टता, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने बताया कि विश्वविद्यालय दिवस विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध, नवाचार, खेलकूद संबंधी उपलब्धियों की सार्थकता को ध्यान में रखकर मनाया जाएगा। इस तीन दिवसीय आयोजन में शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की जाएंगी, जिसमें प्रतिष्ठित व्याख्यान, पैनल चर्चाएं, छात्र-केंद्रित गतिविधियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रदर्शनी एवं विभिन्न संवादात्मक आयोजन शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.