पूर्णिया, दिसम्बर 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोमवार को भारतीय योग संस्थान पूर्णिया के बीबीएम योग साधना केन्द्र पर 23 वें वार्षिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया I कार्यक्रम का शुभारम्भ अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन और महिलाओं के द्वारा शंख ध्वनि, गायत्री मंत्र उच्चारण, सरस्वती वंदना के साथ हुआ l योग पर चर्चा जिला प्रधान राजेंद्र पंडित, जिला मंत्री कैलाश मंडल, संगठन मंत्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव के द्वारा किया गया जिसमें इन सभी ने योग के महत्त्व पर विस्तार से प्रकाश डाला I भजन अंजना मिश्रा और योग कविता दयानन्द के द्वारा प्रस्तुत किया गया I इस अवसर पर आसन अभ्यास ममता श्रीवास्तव, योग मुद्रा आसन शिव शंकर मंडल, उदर आकर्षण आसन नीता केडिया, तिर्यक ताड आसन समीर घोष, कटि चक्र आसन मंजू देवी, सूर्य नमस्कार पूनम पांडेय, कोण आसन आरती सि...