बोकारो, जुलाई 4 -- बीबीएम बीएड कॉलेज सरदाहा चास में बीएड सत्र 2024-2026 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का सेमेस्टर 1 का परिणाम संतोषजनक रहा। बिनाद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी धनबाद की ओर से बीएड सत्र 2024-2026 के सेमेस्टर 1 का घोषित परिणाम के आलोक में नेहा भारती 73.1% के साथ महाविद्यालय में प्रथम, लक्ष्मी कुमारी व निकिता कुमारी दोनो 71.6% के साथ दूसरा व भोलानाथ मांझी व दिपिका कुमारी दोनों 70.2% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कॉलेज के अध्यक्ष गजाधर महतो, उपाध्यक्ष खिरोघर महतो, सचिव अजित प्रसाद महतो. संयुक्त सचिव मन्टू लाल महतो व कोषाध्यक्ष बसन्त कुमार महतो ने कॉलेज की प्राचार्य डॉ कुमुद रंजन व प्रोफेसर व छात्र-छात्राओं को धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.