धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बीबीएमकेयू के अधीन धनबाद व बोकारो के डिग्री, पीजी व प्रोफेशनल कोर्स के छात्र-छात्राओं के लिए वर्ष 2025 में 50 से अधिक परीक्षाएं होंगी। मंगलवार को बीबीएमकेयू में कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में एकेडमिक व परीक्षा कैलेंडर को मंजूरी दी है। राजभवन की ओर से वर्ष 2025 के लिए एकेमिक व परीक्षा कैलेंडर मांगा गया है। बीबीएमकेयू ने एक ही साथ एकेडमिक व परीक्षा कैलेंडर को बनाया गया है। ऑड (1, 3, पांच सेमेस्टर) व इवेन (2, 4 व 6 सेमेस्टर) की परीक्षा पर विशेष फोकस है। विभिन्न कोर्स का सेमेस्टर एक व सेमेस्टर तीन की कक्षाएं अभी चल रही हैं। यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा मार्च के पहले सप्ताह व थ्री की परीक्षा मार्च के दूसरे सप्ताह तथा सेमेस्टर पांच की परीक्षा फरवरी के चौथे सप्ताह में संभावित है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.