धनबाद, फरवरी 21 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बीबीएमकेयू के धनबाद व बोकारो के डिग्री कॉलेजों के यूजी सेमेस्टर पांच (सत्र 2025-25/26) के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 28 फरवरी से शुरू होगी। विवि परीक्षा विभाग ने गुरुवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा दो पालियों में 10 मार्च तक ली जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक था दूसरी पाली में 2 बजे से 5 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल ने अधिसूचना जारी की है। जल्द ही धनबाद व बोकारो में परीक्षा केंद्रों की घोषणा कर दी जाएगी। परीक्षार्थियों ने खुशी जताई है कि होली के पहले परीक्षा खत्म हो जाएगी। परीक्षा खत्म होने के बाद जमकर होली खेलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.