धनबाद, जुलाई 15 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बीबीएमकेयू धनबाद के परीक्षा विभाग ने चार परीक्षाएं 23 अगस्त से लेने की घोषणा की है। चारों परीक्षाओं का अलग-अलग कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर एक सत्र 24-28 व सेमेस्टर तीन सत्र 23-27 की परीक्षा 23 जुलाई से शुरू होकर 25 जुलाई तक ली जाएगी। धनबाद में एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद व बोकारो में बीएस सिटी कॉलेज बोकारो को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर पांच सत्र 22-26 की परीक्षा 24 व 26 जलाई को ली जाएगी। वहीं बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर सात 21-25 की परीक्षा 24 जुलाई, 26 व 28 जुलाई को होगी। परीक्षा दूसरी पाली में होगी। विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने विस्तृत निर्देश जारी कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.