बलिया, अगस्त 25 -- बलिया, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को सामाजिक न्याय के पुरोधा कहे जाने वाले बिन्देश्वरी प्रसाद (बीपी मंडल) की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि मंडल आयोग की सिफारिश करने वाले बिहार के मधेपुरा निवासी बीपी मंडल ने दलितों, पिछड़ों, गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों की लड़ाई को मजबूती से लड़ा। पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने बीपी मंडल के व्यक्तित्व पर विस्तार से बात की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष और विधायक संग्राम सिंह यादव, कामेश्वर सिंह, राजन कन्नौजिया, रामेश्वर पासवान, नपा के पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय और लक्ष्मण गुप्त, रामजी गुप्ता, अनिल राय, विनायक मौर्य, कृष्ण कुमार भारती, रामनाथ पासवान, वीरलाल, धर्मेंद्र यादव, धनजी, राहुल, अंगद मिश्र, रोहित चौबे, मुसाफिर यादव आदि थे। संचालन जिला महास...