गढ़वा, जनवरी 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को विज्ञान, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में सीआरपीएफ 172वीं बटालियन के कमांडेंट अजय कुमार वर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार मंडल ने की। मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र सम्मानित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कमांडेंट और प्राचार्य के अलावा शिक्षक डॉ शम्भु कुमार तिवारी, ममता तिवारी, वरुण चौबे सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा संगीत शिक्षक पीके मिश्रा के निर्देशन में मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया...