गोपालगंज, दिसम्बर 17 -- भोरे, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री के आह्वान पर बुधवार को स्थानीय बीपीएस कॉलेज में 'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी' अभियान के तहत एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और समाज के बीच स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि यह हमारे स्वाभिमान का भी प्रतीक है। संगोष्ठी में स्वदेशी के अलावा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल संचय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने एक स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भागीदारी को अहम बताते हुए छात्रों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.