भभुआ, फरवरी 4 -- (युवा पेज) भभुआ। शहर के जगजीवन स्टेडियम में रविवार को बीपीएससी शिक्षकों की बैठक होगी, जिसमें बीपीएससी टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक क्रांति भी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि बीपीएससी शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा के अनुरूप वेतनमान देने की सरकार से लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के ख्याल से पूरे बिहार के बीपीएससी शिक्षकों को एकजुट किया जा रहा है। प्रोबेशन पीरियड में स्थानांतरण खुलवाने का एकतरफा श्रेय सिर्फ और सिर्फ बीपीएससी टीचर्स एसोसिएशन को जाता है। मुजफ्फरपुर के बाद भभुआ में बैठक होगी, जिसमें जिला इकाई गठित होगी। किसी जिला में सर्विस बुक अब तक नहीं बना है तो किसी जिला में इंक्रीमेंट नहीं लगा है और किसी जिला में एरियर का भुगतान नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.