पटना, मार्च 18 -- पटना हाईकोर्ट में 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने के लिए दायर अर्जी पर समय के अभाव में सुनवाई अधूरी रही। बुधवार को भी सुनवाई जारी रहेगी। इस बीच आवेदकों की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने पक्ष रखा। वरीय अधिवक्ता वाईवी गिरि ने कहा कि पटना सहित राज्य के अन्य जिलों के केन्द्रों पर गड़बड़ी हुई हैं। अधिकतर केन्द्रों पर जैमर काम नहीं कर रहा था। कहीं बिजली आपूर्ति के अभाव में तो कहीं उसे स्टार्ट ही नहीं किया गया। उनका कहना था कि कई केन्द्रों पर प्रश्न पत्र समय से नहीं दिया गया और कई जगह छात्रों को फटा हुआ प्रश्न पत्र दिया गया। उनका यह भी कहना था कि दिन के एक बजे के पूर्व प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसकी सूचना प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और आयोग को दी गई। वरीय अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव ने कोर्ट को बताया कि सिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.