जहानाबाद, जुलाई 5 -- जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निर्देश के आलोक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सक्रियता दिखा रहा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित हज भवन कोचिंग एवं मार्गदर्शन कोषांग, पटना के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क गैर-आवासीय ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। यह कोचिंग कार्यक्रम राज्य अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के अंतर्गत, मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षण में संचालित किया जाएगा। इसमें बौद्ध, सिख, पारसी, ईसाई, मुस्लिम एवं जैन समुदाय से संबंधित अभ्यर्थियों से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होने बताया कि ऑफलाइन आवेदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.