पटना, जनवरी 27 -- बीपीएससी ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार अंतर्गत शोध पदाधिकारी के तीन पदों पर नियुक्ति के लिए मंगलवार को विज्ञापन जारी किया है। इनमें दो पद अनारक्षित व एक पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बीपीएससी के विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू हो गयी है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विवि से इतिहास, अर्थशास्त्र या सामाजिक विज्ञान में 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सामाजिक शोध संस्थान से न्यूनतम दो वर्ष का शोध अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को 10 अंकों की वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.