जमशेदपुर, फरवरी 4 -- निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बाद सर्टिफिकेट जांच जारी है। इस बार 1540 सीट के लिए कुल 3085 आवेदन आए हैं। अब तक लगभग 1000 सर्टिफिकेटों की जांच पूरी हो चुकी है, जिनमें 90 फर्जी पाए गए और उनके आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। वर्तमान में आधे से अधिक आवेदन की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद शिक्षा विभाग इन सभी आवेदन को संबंधित स्कूलों को भेजेगा। मार्च के अंतिम सप्ताह से स्कूलों में आवेदन स्वीकार करना शुरू होगा। जहां आवेदन सीटों से अधिक होंगे, वहां छात्रों का नामांकन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया अभिभावकों और विभाग के ऑब्जर्वरों की निगरानी में होगी और वीडियोग्राफी भी की जाएगी। जिन स्कूलों में आवेदन सीटों से कम हैं, वहां सीधे नामांकन होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.