जमशेदपुर, जनवरी 6 -- शहर के सीबीएसई और आईसीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों में आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अब चार दिन शेष बचे है। अभिभावक 10 जनवरी 2026 तक बच्चों के नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित थी, लेकिन सैकड़ों अभिभावक आय प्रमाणपत्र समय पर न बन पाने के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इस कारण तिथि को विस्तारित किए जाने की मांग की जा रही थी। शिक्षा विभाग ने आवेदन के साथ जो आय प्रमाण पत्र मांगा है, वह 1 साल के भीतर बन होना अनिवार्य है। ऐसे में अधिकतर अभिभावकों ने आनन -फानन में फर्जी प्रमाण पत्र बनवा कर जमा कर दिया है। शिक्षा विभाग के मुताबिक आवेदन के लिए अभिभावकों की अधिकतम आय 70 हजार रुपये प्रति वर्ष अधिकतम निर्धारित है। वहीं, आय प्रमाणपत्र भी जमा करना आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.