गया, अगस्त 25 -- रांची में आयोजित सीबीएसई इंटर स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता (क्लस्टर -तीन बिहार एवं झारखंड) में बीपीएन ग्लोबल स्कूल, टिकारी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। छात्रा सोना कुमारी ने 600 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। सुधीर कुमार ने 1500 मीटर एवं 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। साकेत कुमार ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अर्जित किया, वहीं प्रीतम कुमार ने 600 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। पियूष कुमार ने शॉट पुट थ्रो और कृष्ण मुरारी कुमार ने जैवेलिन थ्रो में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी विद्यार्थी अब राष्ट्रीय स्तर (नेशनल गेम्स) में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक नमित राजा एवं प्राचार्य चंदन सिंह ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.