रांची, मार्च 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय में बीपीएड और एमपीएड की पढ़ाई इसी सत्र से शुरू कराने सहित अन्य मांगों को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा का घेराव किया। साथ ही, आजसू कार्यकर्ताओं ने कुलपति से पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि अविलंब घोषित करने, हर वर्ष छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाने की भी मांग की। विवि के सभी छात्रों का सामूहिक बीमा, स्थाई शिक्षकों की कमी दूर करने, कॉलेजों में स्थाई प्राचार्य, रजिस्ट्रार व परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति के लिए सरकार व जेपीएससी से आग्रह करने की मांग की। अन्य परेशानियों का भी मुद्दा उठाया। कुलपति ने सभी मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वसन दिया। आजसू के प्रद्रश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि छात्रहित में अविलंब सभी मांगें पूरी नहीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.