बागेश्वर, दिसम्बर 19 -- शहर के पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर में उस समय हड़कंप मच गया। जब परिसर में स्थित एक प्लास्टिक की पानी की टंकी में अचानक आग लग गई। टंकी से उठती लपटें देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल रावत के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। परिसर निदेशक कमल किशोर ने बताया कि जिस पानी की टंकी में आग लगी, उसमें पानी नहीं था और वह काफी लंबे समय से खराब अवस्था में पड़ी हुई थी। बताया कि उक्त टंकी का वर्तमान में किसी भी प्रकार से उपयोग नहीं किया जा रहा था। घटना के बाद परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा, लेकिन दमकल विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.