बागेश्वर, फरवरी 12 -- बागेश्वर। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ग्राम प्रधानों की तरह कार्य नहीं दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। इसको लेकर सदस्यों ने विकास भवन में विरोध प्रदर्शन किया और मामले को लेकर डीडीओ से वार्ता भी की। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें कार्य नहीं दिए गए तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। गुरुवार को बीडीसी सदस्य विकास भवन पहुंचे। यहां उन्होंने डीडीओ संगीता आर्या से बीटीसी की कार्ययोजना को लेकर वार्ता की। सदस्यों ने कहा कि वे ठेकेदारी प्रथा और जीएसटी का विरोध करते हैं। उनका कहना था कि जीएसटी का हवाला देकर मैटीरियल सामग्री के कार्य उनसे नहीं कराए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.