पाकुड़, फरवरी 10 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड में एमडीए-आईडीए फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में दवा सेवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल करना रहा। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने स्वयं फाइलेरिया की दवा का सेवन कर अभियान की शुरुआत की। उनके साथ प्रखंड कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दवा का सेवन किया और पाकुड़ जिला को फाइलेरिया मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी है। इसके उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा एमडीए-आई...