लखनऊ, जनवरी 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता ईओडब्ल्यू ने आपरेशन शिकंजा के तहत वर्ष 2018 की बीडीओ परीक्षा में धांधली के मामले में फरार चल रहे पांच अभ्यर्थियों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक निजी कम्पनी का कर्मचारी भी है। शासन के आदेश पर इस परीक्षा धांधली की जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी गई थी। इस मामले में अभ्यर्थियों, साल्वर व निजी कम्पनी के कर्मचारियों समेत 130 आरोपी बनाए गए थे। कई आरोपी अभी भी जेल में है। इसके अलावा ईओडब्ल्यू ने गाजियाबाद में बालाजी कम्पनी के 100 करोड़ के घोटाले के एक आरोपी समेत अलग-अलग मामलों में 28 आरोपियों को पकड़ा है। वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ ने ग्राम विकास अधिकारी (बीडीओ), समाज कल्याण पर्यवेक्षक और ग्राम पंचायत अधिकारी के 1953 पदों पर परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा कार्यदायी संस्था ...