बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में ठंड से बचाव के लिए गुरुवार को समाजसेवियों ने 52 गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र व कंबल बांटा गया। बीडीओ जफरूद्दीन ने कहा कि ठंड को देखते हुए सात पंचायतों के निशक्त, बुजुर्ग, विधवा, असहाय व गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले जरूरत मंदों को मदद की गयी है। इनमें 16 दलित और 36 महादलित परिवार के लोग हैं। मौके पर विकास मित्र राजेश कुमार, पिंकी कुमारी, संतोष कुमार, लालजीत दास व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...