गढ़वा, अक्टूबर 14 -- डंडई, प्रतिनिधि। सोमवार को बीडीओ देवलाल करमाली ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मालूम हो कि अस्पताल की लचर चिकित्सा व्यवस्था को लेकर पिछल शनिवार को हिन्दुस्तान में डॉ गायब, बगैर इलाज कराए लौटे मरीज शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। बीडीओ ने अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों की उपस्थिति पंजी, ड्यूटी तालिका का अवलोकन किया। वहीं डॉक्टर प्रतिमा कुमारी की प्रतिनियुक्ति से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रसव कक्ष के अलावा अस्पताल परिसर में खड़ी 108 एंबुलेंस का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रतिमा कुमारी को छोड़ से सभी चिकित्सक उपस्थित थे। जांच में पाया गया कि अस्पताल में कहीं भी डॉक्टरों की ड्यूटी तालिका नहीं है। वहीं डॉ प्रत...