दुमका, दिसम्बर 25 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि।बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की कड़ी पहल से गरीब लाभुक महिला से अवैध वसूली की गई 1000 रुपया बुधवार को प्रज्ञा केंद्र संचालक के द्वारा वापस कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक गत 11 दिसंबर को रंगालिया पंचायत के मोहली टोला के लाभुक महिला रुपाली कुमारी द्वारा बीडीओ को शिकायत की गई थी कि पंचायत सचिवालय में संचालित प्रज्ञा केंद्र के संचालक इंद्रनाथ मंडल के द्वारा ग्रीन राशन कार्ड ऑनलाइन करने एवं ग्रीन कार्ड बनाने के एवज में 1000 रुपया अवैध वसूली किया था। शिकायत को बीडीओ राजेश ने गंभीरता से लेते हुए जब गीडीओ ने मामले की जांच किया तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद बीडीओ ने मामले में प्रज्ञा केंद्र संचालक को स्पष्टीकरण किया था। इस पर संचालक दुमका नोटरी से एफिडेफिट कर भविष्य में इस प्रकार की गलती की पुनरावर्त्ति नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.