बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों का किया भौतिक सत्यापन फोटो: बिंद बीडीओ: बिन्द में आवास योजना के लाभुक का सत्यापन करते बीडीओ जफरूद्दीन व अन्य। बिन्द, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को लाभ दिलाने के लिए बीडीओ जफरूद्दीन ने भौतिक सत्यापन किया। बिंद पंचायत के विभिन्न वार्डों व महादलित टोलों का दौरा कर लाभुकों के नामों व उनके आवास की जांच की। बीडीओ ने कहा कि किसी भी अयोग्य व्यक्ति को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अपात्र व्यक्ति का नाम सूची से हटाया जाएगा। ग्रामीणों ने शिकायत किया कि उनके नाम सूची से जानबूझकर हटा दिया गया है। इसपर बीडीओ ने कहा जिन लोगों ने नाम कटने की शिकायत की है, उनके दावों का मिलान सरकारी अभिलेखों से किया जाएगा। मौके पर संतोष कुमार, राजेश कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.