हजारीबाग, जनवरी 8 -- केरेडारी प्रतिनिधि गुरुवार को केरेडारी प्रखण्ड के विभिन्न पैक्सो का निरीक्षण बीडीओ विवेक कुमार ने किया। इस औचक निरीक्षण के दौरान पैक्स अध्यक्षों के लिए गए धान क्रय पंजी, स्टॉक पंजी, वजन मशीन तथा किसानों के आईडी की जांच की गई। पैक्स अध्यक्षों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त निर्देशानुसार छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाय, तथा क्रय के दौरान सभी सरकारी मानकों का पूर्णतः पालन किया जाय। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड आपूर्ति प्रभारी पदाधिकारी रवि राजा, भोला साव, अर्जुन साव आदि कई किसान उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...