बोकारो, अप्रैल 29 -- गोमिया। सोमवार को बीडीओ महादेव कुमार महतो ने हुरलुंग पंचायत के विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सूरज कुमार नायक, रशीद अंसारी और उर्मिला देवी द्वारा संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों का जायजा लिया। बीडीओ ने खाद्यान्न वितरण की स्थिति, पंजी रजिस्टर, निरीक्षण पंजी और भंडार पंजी की जांच की तथा सभी रजिस्टर को अद्यतन (अपडेटेड) रखने का सख्त निर्देश दिया। चेतावनी दी कि रजिस्टर अद्यतन नहीं पाए जाने पर संबंधित डीलरों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्देश दिया कि अप्रैल माह समाप्त होने से पूर्व सभी लाभुकों को 100 प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद बीडीओ ने पंचायत के मध्य विद्यालय हुरलुंग का निरीक्षण किया। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.