दुमका, सितम्बर 13 -- रानेश्वर। बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को सुखजोड़ा पंचायत में संचालित तीन की संख्या में आंगनबाड़ी केंद्र की औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुखजोड़ा आंगनबाड़ी संख्या 1, आंगनबाड़ी संख्या 2 एवं झोड़ामाठ आंगनबाड़ी केंद्र का जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान तीनों आंगनबाड़ी केंद्र में कई अनियमितता पाई गई। बच्चों की उपस्थिति काफी कम थी। सुखजोड़ा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 1 में पोषण सखी मनीषा सरकार अनुपस्थित पाई गई। सुखजोड़ा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 2 में सेविका जयंती पाल एवं पोषण सखी अर्पित मंडल दोनों ही नदारद थी। केंद्र में बच्चों की उपस्थिति नगण्य था। पूछताछ में पता चला कि पोषाहार में बच्चों को अंडा नहीं दिया जा रहा है। इधर झोड़ामाठ आंगनबाड़ी केंद्र एक निजी घर मे चल रहा है। केंद्र की स्थिति ठीक नहीं है। बीडीओ ने सेविका अलका पाल से पूछ...