मधुबनी, मई 8 -- बिस्फी, निप्र। प्रखंड में अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति के टोले में चलाये जा रहे विशेष शिविर की समीक्षा बैठक टीपीसी भवन बिस्फी में हुई। अध्यक्षता बीडीओ बसंत कुमार सिंह ने की। बैठक में विकास मित्र,कार्यपालक सहायकों ने भाग लिया। अनुसूचित जातियों,जनजातियों के कल्याण के लिए चलायी जा रही 22 योजनाओं की समीक्षा की गई। बीडीओ ने आयुष्मान कार्ड,मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना,कुशल युवा कार्यक्रम,चश्मा वितरण कार्यक्रम में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में कार्य में लापरवाही को ले बीडीओ ने जफरा पंचायत के विकास मित्र को फटकार लगायी। बैठक में कल्याण पदाधिकारी मो सैफुल्ला आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.