गया, मार्च 20 -- इमामगंज प्रखंड की पकरी गुरिया पंचायत के पांच महादलित टोलों का भ्रमण कर बीडीओ संजय कुमार ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की बारे में जानकारी दी। इस संबंध में बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि अगले माह में कैप लगाया जाएगा। जिसमें गांव में चल रहे सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। इसके लिए पकरी गुरिया, कौबल, पोखराहा, पाकरडीह गांव का भ्रमण कर लोगों से सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीणों के द्वारा आधार और राशन कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत मिली है, इसकी जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.