बाराबंकी, जनवरी 27 -- रामनगर। बीडीओ जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एडीओ पंचायत अभय शुक्ला व एडीओ आईएसबी जय राम बाल्मीकि ने सभी सचिवों से बारी बारी फॉर्मर रजिस्ट्री रिकॉर्ड लेकर बीडीओ को समझाया। जो फिसड्डी मिले उन्हें सुधार की चेतावनी मिली। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री के अलावा प्रधानमंत्री आवास सर्वे,सी एम आवास निर्माण सहित राज्य व केंद्र सरकार की कई योजनाओं सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में बीना चतुर्वेदी, विजय कुमार, विनीत राय, पवन सिंह, अंकिता वर्मा, अमित मौर्य, जितेंद्र सिंह, दयानंद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...