गिरडीह, फरवरी 10 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ महेन्द्र रविदास की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में प्रमुख ललिता देवी समेत सभी पंचायतों के मुखिया व कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में मनरेगा का विकास, रोजगार से विकास कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि आगामी माह तक मनरेगा में रोजगार को ले अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान प्रखंड में 351 परिवारों को मनरेगा के माध्यम से 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध करवाना है। इसकी सफलता के लिए पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बैठक में नया जॉब कार्ड बनाने का भी निर्देश दिया गया। तय किया गया कि गुरुवार को रोजगार दिवस का आयोजन किया जायेगा। बैठक के उपरांत प्रखंड प्रमुख ललिता देवी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। मौके पर मुखिया ...