पाकुड़, फरवरी 12 -- महेशपुर, एक संवाददाता प्रखंड विकास पदाधिकारी महेशपुर डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने गुरूवार को प्रखंड के बलियाडंगाल पंचायत के विभिन्न गांवों में घूम-घूम कर लंबित अबुआ आवास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में करीब 23 लंबित अबुआ आवास पाए गए। बीडीओ ने उपस्थित मुखिया रवि हांसदा, पंचायत सचिव दिनेश मुर्मू, पंचायत स्वयंसेवक राजू अंसारी सहित संबंधित लाभुकों को यथाशीघ्र लंबित अबुआ आवास का निर्माण कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि ससमय लंबित अबुआ आवासों का निर्माण कार्य पूरा नहीं किए जाने पर संबंधित लाभुक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव के अलावे प्रखंड आवास समन्वयक देवाशिष दास, पंचायत सचिव दिनेश मुर्मू, मुखिया रवि हांसदा, पंचायत स्वयंसेवक राजू अंसारी सहित संबंधित लाभुक उपस्थित...