दुमका, दिसम्बर 24 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने मंगलवार को धोबा पंचायत अंतर्गत स्थित नेहरू पार्क का निरीक्षण किया। बीडीओ ने यह निरीक्षण प्रखंड क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों के संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से किया। निरीक्षण के दौरान पार्क की वर्तमान स्थिति, वहां संचालित गतिविधियों एवं आगामी कार्य-योजना की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने पार्क में प्रस्तावित पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारियों का विशेष रूप से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि पौधारोपण कार्य को सुनियोजित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित किया जाए। उन्होंने कहा कि नेहरू पार्क क्षेत्रवासियों के लिए एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.