रांची, दिसम्बर 18 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को कर्रा प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ स्मिता नगेशिया ने की। बैठक में बीडीओ ने सभी पीडीएस दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ई-केवाईसी का कार्य शत-प्रतिशत निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। साथ ही दिसंबर माह का राशन वितरण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि 19 दिसंबर तक सोना-सोबरन योजना के तहत लाभुकों को धोती और साड़ी का वितरण अनिवार्य रूप से किया जाए। बीडीओ ने कहा कि पूर्व में 2जी ई-पॉश मशीन के कारण नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या रहती थी, जिससे मशीन धीमी चलती थी और डीलरों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी काफी परेशानी होती...