गिरडीह, फरवरी 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू ने कथित रुप से रिश्वत लेने के आरोप में लुप्पी पंचायत के रोजगार सेवक भीम महतो को तत्काल प्रभाव से मुक्त करने का आदेश दिया है और मामले की जांच होने तक प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्ति कर दी है। सोशल मीडिया पर रोजगार सेवक द्वारा रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल के मामले को बीडीओ ने गंभीरता से लिया है और इस मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीडीओ ने लुप्पी एवं बड़कीटांड़ पंचायत में पदस्थापित रोजगार सेवक भीम महतो को तत्काल पंचायत से हटा दिया है और रोजगार सेवक को अगले आदेश तक प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। इस सिलसिले में बेंगाबाद बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू द्वारा जारी किए गए पत्रांक संख्या 192/ दिनांक 07/02/2026 के आलोक में उल्लेख किया गया है कि मनरेगा योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.