कोडरमा, मई 4 -- डोमचांच निज प्रतिनिधि प्रखंड विकास पदाधिकारी भोला पांडेय ने शनिवार को धरगांव पंचायत में अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बन रहे घरों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण डीडीसी ऋतुराज के निर्देश पर किया गया। निरीक्षण के दौरान लाभुकों को जल्द से जल्द आवास निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया गया। जिन लाभुकों को 60 दिन पहले राशि दी जा चुकी है, लेकिन अब तक आवास अधूरे हैं, उन्हें नोटिस जारी किया गया। नोटिस में कहा गया है कि एक सप्ताह के भीतर प्रगति नहीं दिखी, तो उनके खिलाफ सरकारी राशि को अकारण अपने पास रखने और गबन के आरोप में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर प्रखंड समन्वयक सत्येंद्र कुमार, पंचायत सचिव राजेंद्र चौधरी,जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.