जहानाबाद, जून 9 -- जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। रतनी फरीदपुर प्रखंड में पदस्थापित एक लिपिक का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। संबंधित लिपिक को कार्यालय जाने में दिलचस्पी नहीं है। कार्यालय नहीं जाने पर भले ही प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थिति पंजी में संबंधित लिपिक को अनुपस्थित करार दे दें। लेकिन लिपिक इतना दु:साहसी है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा काटे गए हाजिरी को अपनी कलम से सुधार देता है। मामला रतनी फरीदपुर प्रखंड कार्यालय का है। जहां पदस्थापित लिपिक मुकेश कुमार को अनुपस्थित रहने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा उपस्थिति पंजी में उन्हें अनुपस्थित कर दिया गया। लेकिन मुकेश कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किए गए अब्सेंट को काटकर अपनी उपस्थिति दर्ज कर दी। इस संबंध में रतनी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिस्त्री ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.