कौशाम्बी, जनवरी 8 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने गुरुवार को सम्राट उदयन सभागार में ग्राम्य विकास के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर शिकायतों का प्रभावी निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मनरेगा की समीक्षा के दौरान उपायुक्त मनरेगा को 100 दिवस रोजगार एवं मानव दिवस सृजन में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त एनआरएलएम को समूह गठन, रिवाल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि एवं कैश क्रेडिट लिंकेज में लक्ष्य के सापेक्ष प...